माता-पिता को खोने वाली शिवानी देखभाल सरकार करेगी
बस दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार की होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटी शिवानी की सरकार मदद करेगी ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और अपने माता-पिता के सपने साकार कर सके।
चौकी प्रभारियों की भी होगी जिम्मेदारी तय
अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई सड़क दुर्घटना पर सीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी कोई लापरवाही नजर आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।