फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बोले सीएम धामी- पीएम मोदी ने विकास को दी रफ्तार, वैश्विक स्तर पर उत्पादों को दिलाई पहचान

Mon, 12 Oct 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वर

सार

कैबिनेट से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री धामी व मंत्रियाें ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उनके दीर्घायु के लिए हरकी पैड़ी में गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 25 वर्ष से राष्ट्र सेवा की है। उनके नेतृत्व और मार्ग दर्शन में उत्तराखंड में विकास को रफ्तार मिली। साथ ही स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। वर्तमान में 2.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


कैबिनेट से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री धामी व मंत्रियाें ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उनके दीर्घायु के लिए हरकी पैड़ी में गंगा पूजन किया। प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री का राज्य के प्रति विशेष लगाव है। जो प्रधानमंत्री के रूप में अब तक 28 से अधिक बार उत्तराखंड का भ्रमण करने से साबित होता। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कार के साथ ब्रह्मकमल टोपी तक को दुनिया में पहुंचाया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर बजट को 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12 लाख करोड़ किया गया है। आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और जन-धन खातों से गरीबों को बैंक से जोड़ा गया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

UK Top News: उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, धामी कैबिनेट में बड़े फैसले, कुंभ के लोगो का लोकार्पण, पढ़ें अपडेट
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने हमेशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी। युवाओं के लिए स्टार्टअप और कौशल विकास की योजनाएं शुरू की गई हैं, वहीं महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी पहल की गई हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

Trending Videos
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से मजबूत हुआ भारत
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना और सैनिकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी है। चार दशक के इंतजार के बाद सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन योजना का लाभ मिला। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ कार्रवाई का संदेश दिया है। पहले भारत रक्षा सामग्री के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर था, जबकि अब देश अनेक देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है।

हर मुश्किल समय में मिला सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे, धराली आपदा और सहस्रताल ट्रैक पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने जैसे कठिन अवसरों पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को सहयोग दिया है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग ढाई घंटे में पूरी हो रही है। भविष्य में हरिद्वार को भी इससे जोड़ने की योजना है। हरिद्वार में विकास कार्यों के साथ जल्द ही मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं के साथ सौंग, जमरानी और लखवाड़ बांध परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है।

कांग्रेस की खिसक गई है जमीन
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है, जनता बार-बार बाहर का रास्ता दिखा रही है। मुख्यमंत्री ने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि हारने पर ईवीएम खराब और जीतने पर अच्छी हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार 2014 से जारी है और यह अभी कई वर्षों तक चलेगी। कांग्रेसियों को अभी धैर्य बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2018-19 में राहुल गांधी खुद कहते थे वोट बढ़ गए हैं, कम होने चाहिए। अब एसआईआर हो रहा है तो भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें