फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami Road Show: काशीपुर में सीएम धामी का भव्य रोड शो, 100 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की दी सौगात

Sun, 09 Mar 2025 04:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। नगर निगम में रोड शो का समापन हुआ इसके बाद जनसभा की गई।
विज्ञापन
काशीपुर में सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में समान नागरिक संहिता व भू कानून के लागू होने और निकाय चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज सीएम धामी ने काशीपुर में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन


रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। नगर निगम में रोड शो का समापन हुआ इसके बाद जनसभा की गई। इस दौरान सीएम ने 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

सीएम ने कहा कि रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में उमड़ी देवतुल्य जनता का आभार। यह ऐतिहासिक जनसैलाब जनता के अगाध प्रेम, अटूट विश्वास और अपार समर्थन को दर्शाता है। आप सभी के इस अतुलनीय स्नेह, विश्वास और सहयोग से हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं वह जरूर पूरे होंगे।
विज्ञापन


Rishikesh: परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव शुरू, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए की पूजा अर्चना

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम धामी के रोड शो में विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने सहकारी समिति के पास सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर समिति के अंदर पुलिस सुरक्षा में बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें