मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं आतिथ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। यह भी सुनिश्चित हो कि चेकिंग के नाम पर आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
देहरादून में जिन स्थानों पर सड़कों पर अतिक्रमण की समस्याएं आ रही हैं, उन्हें सख्ती से हटाया जाए। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन और एमडीडीए टास्क फोर्स बनाकर सड़कों से निरंतर अतिक्रमण हटाए। निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर होटल और रिसार्ट्स में भी फायर सेफ्टी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की घटना की स्थिति में पुलिस पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाए।