भूमि खरीद के समय घोषणापत्र भरवाएं
कहा, इसके लिए उनसे निर्धारित प्रारूप पर एक घोषणापत्र भरवाया जाए। बाहरी लोगों के जमीन खरीदने से पहले इसकी भी सघनता से जांच कराई जाए कि उन पर कहीं कोई आपराधिक मामला तो नहीं चल रहा है। जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामला पाया जाता है, तो प्रारूप पर स्पष्ट उल्लेख हो।
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किया जाए
उत्तराखंड के सांस्कृतिक और शांत वातावरण को बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की जाए। उन्होंने ऐसे संदिग्ध लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा, कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वनाग्नि, पेयजल, और बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित बैठक कर समीक्षा करें और आगे ऐसी समस्याएं न हों, इसके लिए जो भी प्रभावी उपाय किए जाने हैं, जल्द किए जाएं। कार्यों में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
आपदा प्रबंधन,कांवड़ यात्रा की अभी से तैयारी कर लें
सीएम ने आपदा प्रबंधन और आगामी कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश देते हुए कहा, शासन के वरिष्ठ अफसर नियमित सभी जिलाधिकारियों के संपर्क में रहें। जिलों से किसी भी प्रकार की सहायता के अनुरोध पर उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाए। जल संरक्षण और संवर्द्धन के साथ पौधरोपण के लिए अभियान को जन अभियान से जोड़ा जाए।