पौड़ी की हवाई कनेक्टिविटी की योजना बनाएं
मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि वे पौड़ी जिले की हवाई कनेक्टिविटी की योजना बनाएं। बैठक में वर्चुअल माध्यम से डीएम ने जो जिले के विकास का जो रोडमैप पर रखा, उस पर उन्होंने तेजी से काम करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि धार्मिक व पर्यटन स्थलों, विभिन्न क्षेत्रों की कनेक्टिविटी एवं लोगों की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से अच्छी कार्ययोजना बनाई गई है। पौड़ी को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना भी बनाई जाए।
डीएम ने विकास यह रखा रोडमैप
1. प्रेमनगर, गडोली, बुआखाल बाईपास बनना जरूरी है, इसके बनने से जाम की समस्या का समाधान होगा।चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार की साइड से जाने में भी श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
2. ज्वालपा देवी- गडोली, सतपुलि-दुगड्डा एवं गडोली पाबो के बीच टनल बन जाएगी तो इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
3. बस डिपो के लिए दो स्थानों का चयन किया गया गया है।
4. कोटद्वार में तहसील के अलावा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग एवं पार्किंग की अच्छी व्यवस्था हो सकती है।
5. रांसी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप हाई अल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित होगा
6. पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव है
7. ल्वाली एवं सतपुली लेक में वाटर स्पोर्ट्स की कार्ययोजना बनाई जा रही है। 8.कोडियाला एवं देवप्रयाग में रिवर राफ्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
9. लैंसडाउन में 4.5 लाख लीटर के वाटर टैंक बनाने की योजना