फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मनोरमा कृषि रक्षक ऐप का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी मौसम, रोग और बाजार की जानकारी

Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां व सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
मोबाइल ऐप मनोरमा कृषि रक्षक का शुभारंभ - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों व स्वयं सहायता समूहों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप मनोरमा कृषि रक्षक का शुभारंभ किया। इस ऐप को मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति ने विकसित किया है। ऐप के माध्यम से किसानों को सही समय पर मौसम की चेतावनी, रोग पहचान व बाजार की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन


सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मोबाइल ऐप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा, आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां व सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकती है।

चारधाम यात्रा: डीजीसीए की अनुमति, 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा; इस दिन खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मनोरमा कृषि रक्षक ऐप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी, अलर्ट, कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि बाजार, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ऐप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल, शूरवीर सिंह कठैत मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें