फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तरकाशी हिमस्खलन व पौड़ी हादसे में सीएम धामी ने की मुआवजे की घोषणा, दशहरे के सभी कार्यक्रम रद्द

Wed, 05 Oct 2022 02:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और उसकी सभी एजेंसियां भारत सरकार की सभी एजेंसियों के साथ 24 घंटे काम कर रही हैं, जिससे इन घटनाओं से सीधे तौर पर प्रभावित सभी लोगों को राहत मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन और पौड़ी में हुए बस हादसे को लेकर मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख, गंभीर घायलों के लिए एक-एक लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीएम धामी ने आज दशहरा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 

Uttarakhand Accident: पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और उसकी सभी एजेंसियां भारत सरकार की सभी एजेंसियों के साथ 24 घंटे काम कर रही हैं, जिससे इन घटनाओं से सीधे तौर पर प्रभावित सभी लोगों को राहत मुहैया कराई जा सके। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में निम के नियंत्रण कक्ष जाकर भी स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 

दर्दनाक: बस खाई में गिरते ही पहाड़ी पर छिटक कर गिर गए बराती, इधर-उधर से बुरे हाल में मिले शव, तस्वीरें

पौड़ी में घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया था। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, आज सुबह वे घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Pauri Bus Accident: हादसा होता देख डर को भूल खाई में उतर गए लोग, मोबाइल की रोशनी में देख बचाई कई जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने वहां लोगों से मुलाकात की और जिला प्रशासन के अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। लोगों ने क्षेत्र में बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें