फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अंकिता के घर पहुंचीं कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता, कांग्रेसी भी मिले

Wed, 05 Oct 2022 01:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत की सेवाएं अंकिता के परिवार को निशुल्क मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन
अंकिता के परिजनों से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत को अंकिता हत्याकांड के मामले की बारीकी से जांच के लिए उत्तराखंड भेजा गया है। आज उन्होंने गांव डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकिता के परिजनों से बात कर तमाम पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इस पूरे मामले में जांच करवा रही हो, लेकिन सबूत जुटाने में जो देरी हो रही है वह सही नहीं है। इससे अपराधियों के करीबी रिश्तेदारों को भागने का मौका मिला है। वीआईपी के नाम का खुलासा भी नहीं हुआ है।



Ankita Murder Case: सामने आई अंकिता की हत्या की असली वजह, थी सोची-समझी साजिश, 76 मेहमानों से हुई पूछताछ
विज्ञापन


जिस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करना है वो रिपोर्ट कमजोर रिपोर्ट न बने उसके लिए जरूरी है कि हमारी तरफ से कोई वकील कोर्ट की देख रेख में ही सही सवालों को विवेचना में शामिल करे। इसलिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत की सेवाएं अंकिता के परिवार को निशुल्क मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी अंकिता के गांव पहुंचे। उन्होंने अंकिता के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें