कहा, अति संवेदनशील ड्यूटी में मृत्यु की दशा में देय 75 हजार रुपये को बढ़ाकर डेढ़ लाख, सामान्य ड्यूटी के दौरान मृत्यु की दशा में देय 50 हजार को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए भी संबंधित अधिकारी की संस्तुति पर अधिकतम 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड महामारी के दौरान भी पीआरडी स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में कई अहम निर्णाय लिए हैं। जवानों को एक गर्म और एक सामान्य वर्दी दी जाएगी। 9400 जवानों को इसका लाभ मिलेगा। उनकी अधिवर्षता आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष की गई है।
कहा, जवानों ने कोरोना काल, चारधाम यात्रा जैसी विषम परिस्थितियों में बेहतर काम किया है। हमारे जवान अपने प्रदेश के अलावा पड़ोसी प्रदेशों में भी चुनाव के समय शांति व्यवस्था का जिम्मा बखूबी निभाते हैं। इससे पहले रैतिक परेड आयोजित की गई। जवानों ने मुख्यमंत्री और युवा कल्याण मंत्री को मार्च पास्ट कर सलामी दी।
इस मौके पर तीन मृतक स्वयं सेवकों के आश्रितों को 50 से लेकर 75 हजार के चेक दिए गए। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।