फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : सीएम की अपील, हर रविवार करें डेंगू पर वार, जारी किया वीडियो सन्देश

Tue, 14 Jul 2020 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी की चुनौती के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डेंगू के खतरे को लेकर आगाह किया है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो सन्देश जारी कर जनता से हर रविवार डेंगू पर वार करने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए हर रविवार लोग जगह पानी को हटाएं, जहां पानी जमा होता है। उन्होंने कहा कि हम सावधानी बरतेंगे तो डेंगू से हमारा बचाव हो सकेगा।

जलभराव पर 50 का चालान 17 हजार जुर्माना वसूला 

देहरादून नगर निगम की टीम का एंटी डेंगू अभियान जारी रहा। टीम ने 10 वार्डों के 1500 से अधिक घरों, सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने जलभराव मिलने पर 50 लोगों का चालान कर 17 हजार से अधिक जुर्माना वसूला। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत टीम ने विजय कॉलोनी, किशन नगर, डीएल रोड, रिस्पना, करणपुर, बकरालवाला, चुक्खूवाला, इंदिरा कॉलोनी, घंटाघर एवं  रेस कोर्स उत्तर वार्ड में करीब 1500 घरों आदि का निरीक्षण किया। जहां भी जलभराव मिला वहां दवा का छिड़काव किया गया।

नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में रखे गमले, कूलर आदि की सफाई करते रहें। पानी को जमा ना होने दें। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी के साथ ही नोडल असफर, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें