फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चंपावत में जंगली मशरूम खाने से दो नेपाली बीमार, एक की मौत

Tue, 14 Jul 2020 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में जंगली मशरूम खाने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को नेपाली मजदूर को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मशरूम खाने वाले दूसरे नेपाली को बचा लिया गया। 

विज्ञापन


पाटी के गरसाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले दो नेपाली मजदूरों ने रविवार रात को जंगली मशरूम खाया था। तबीयत बिगड़ने पर एक मजदूर को रविवार रात अस्पताल लाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि बुजुर्ग नेपाली प्रेम लाल (74) को सोमवार सुबह 11 बजे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया।

उसका रक्तचाप भी काफी कम था और साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दूसरे नेपाली जय बहादुर (56) की तबीयत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें