फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट : नए बाजार का निर्माण करेगा ग्रोथ सेंटर - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 07 Nov 2020 08:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट

सार

  • परंपरागत काम के साथ महिला आजीविका को मिलेगा प्रोत्साहन 
  • सीएम ने 11.92 करोड़ रुपये की सात योजनाओं का लोकार्पण, 18.64 करोड़ के 12 कार्यों का शिलान्यास किया 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को लोहाघाट ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोहे के बर्तनों का निर्माण करने वाले इस ग्रोथ सेंटर से परंपरागत काम को तो बढ़ावा मिलेगा ही, ग्रामीण और महिलाएं इससे आमदनी भी कर सकेंगी। रावत ने सेंटर के संयोजक अमित कुमार और समूह की महिलाओं से लोहे के बर्तन बनाने के तरीके जाने। 

विज्ञापन


सीएम ने क्षेत्र के लिए 11.92 करोड़ की सात योजनाओं का लोकार्पण और 18.64 करोड़ के 12 कार्यों का शिलान्यास किया। बाद में मुख्यमंत्री ने नरियालगांव पशु प्रजनन केंद्र का निरीक्षण कर बद्री गायों को संरक्षित करने और शोध कार्य को बढ़ावा देने के आदेश दिए। नरियालगांव पशु केंद्र के मुआयने के दौरान उन्होंने गायों को चारा भी खिलाया। 

बाद में मुख्यमंत्री क्षेत्र के ऋषेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीएस मेहता के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, प्रकाश राय, श्याम ढेक के अलावा मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीआईजी अजय रौतेला तमाम अधिकारी मौजूद थे। 

कीवी, अखरोट और च्यूरा पर करें फोकस

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कीवी, अखरोट और च्यूरा आदि के उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए प्रवासियों को सीधा लाभ पहुंचाने के आदेश दिए। उन्होंने मछली, मुर्गीपालन, कृषि, उद्यान सहित कई उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए सभी विभागों से डाटा बैंक तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि नरियालगांव में देशी (बद्री) गायों पर शोध कार्य को और तेज करने के साथ गौमूत्र का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाए। समीक्षा बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी मौजूद थे। 

कोरोना काल में बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने अवसर दिया है। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद मार्च से अब तक स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है।

आईसीयू, वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ी है। अलबत्ता इनमें से कुछ जगह अभी इनके संचालन में देरी हुई है। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए तैनाती की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि एमएसएमई में कर्ज देने में हीलाहवाली करने वाले बैंकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा। उन्होंने आयुष्मान योजना को सफल बताते हुए इसमें आ रही कमी को दूर करने की बात कही।
विज्ञापन

सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में

क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाने वाले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा। ये कार्यकर्ता युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में काले झंडे दिखाने के लिए लोहाघाट ग्रोथ सेंटर जा रहे थे। पुलिस ने सेंटर से कुछ दूरी पर इन युवकों को पकड़ कर हिरासत में लिया। 

युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोहाघाट नगर की भूमि फ्री होल्ड करने, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना शुरू कराने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, राजकीय पॉलीटेक्निक में स्टाफ की तैनाती, लोहाघाट स्टेडियम के लटके कामों की प्रदेश सरकार की अनदेखी की जा रही है।

विरोध करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव जिला प्रभारी करन सिंह, त्रिभुवन चम्याल, छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल, देवीधुरा छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश माहरा, लोकेश पांडेय, अशोक महरा, प्रकाश भट्ट, गोकुल कोहली, गिरीश सिंगवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कुछ देर थाने में रखने के बाद छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि कार्यक्रम में व्यवधान डालने के आरोप में कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें