प्रदेश के 72 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाएगा। 29 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पुरस्कार इन शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य के लिए हर साल शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष 2015, 2016 एवं 2017 में चयनित 72 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
ये शिक्षक होंगे पुरस्कृत
पौड़ी - रीता सेमवाल, डा.मंजू कपरवाण, सुकन्या थपलियाल, आशीष चौहान, पुष्कर सिंह नेगी,
रुद्रप्रयाग - प्रमिला भंडारी, वीरेंद्र सिंह राणा, राकेश कुमार असवाल, गजपाल सिंह जगवाण, सुधा सेमवाल, माधव सिंह नेगी
उत्तरकाशी - रेखा रानी, वीरेंद्र सिंह नेगी, विजया रावत, शैलेंद्र कुमार नौटियाल, चंद्रकला शाह
देहरादून - कुसुमलता, कुसुम रानी नैथानी, पुष्पा रावत, डा.सुशील सिंह राणा, सर्वेश्वरी, गोविंद सिंह रावत
चमोली - ममता डिमरी, कुंवर सिंह गुसांई, सत्ये सिंह राणा, शशि कंडवाल, डा.राजकुमारी मनराल, ममता मिश्रा, भाष्करानंद डिमरी
हरिद्वार - किशन पाल महर, अनीस, उर्मिला सिंह, रोहिताश कुंवर, राम शंकर सिंह,
अल्मोड़ा - पुष्पा जोशी, नीलम नेगी, सुरेश चंद पाठक, इमराना परवीन, जमुना प्रसाद तिवारी
बागेश्वर - रामलाल, जीवन चंद दुबे, चंपा कोरंगा, उम्मेद सिंह रावत, नीता अल्मिया, शोभा
ऊधमसिंह नगर - भानुप्रकाश गुप्ता, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, डोरी लाल लोधी, कृष्ण गोपाल पाठक, संजीव कुमार पांडे
नैनीताल - विमला जोशी, गीता लोहनी, डा. दिग्विजय सिंह चौहान, लक्ष्मी काला, सुरेंद्र सिंह रौतेला
पिथौरागढ़ - दीपा कलाकोटी, दरपान राम टम्टा, कौस्तुभ चंद्र जोशी, किशोर चंद पाटनी
चंपावत - महेश गिरी, ललित मोहन बोरा, प्रमोद कुमार कर्नाटक, राधेश्याम खर्कवाल, कीर्तिबल्लभ जोशी
टिहरी - रामाश्रय सिंह, यशवंत सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद बडोनी, उषा त्रिवेदी, किशोरी सिंह, दीपक रतूड़ी, डा.वीर सिंह रावत, डॉ.दिनेश चंद्र बडोनी
शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के तहत चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही दस हजार रुपये का चेक दिया जाता है। इन शिक्षकों को दो साल की सेवा का विस्तार भी मिलता है। - आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक