फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले, 20 मई को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के द्वार

Mon, 18 May 2020 08:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

आज सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा शुरू हो गई।

विज्ञापन


धाम के कपाट आज तड़के पांच बजे विधिविधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। वहीं धाम के बेहद गिने चुने लोग ही नजर आए।

आज भूतनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी तृतीय केदार तुंगनाथ की डोली

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की डोली आज सोमवार को शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ से प्रस्थान करेगी। आज रात्रि प्रवास भूतनाथ मंदिर में होगा। 19 को डोली चोपता पहुंचेगी, जबकि 20 मई को तुंगनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरी

मार्कंडेय मंदिर, मक्कूमठ में सुबह आठ बजे से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। पुजारी महाभिषेक, भोग और आरती के पश्चात गर्भगृह से भोगमूर्ति को सभामंडप में लाएंगे।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।


इसके बाद, स्थानीय अराध्य को नए अनाज का भोग लगाएंगे। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें