मार्कंडेय मंदिर, मक्कूमठ में सुबह आठ बजे से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। पुजारी महाभिषेक, भोग और आरती के पश्चात गर्भगृह से भोगमूर्ति को सभामंडप में लाएंगे।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।
इसके बाद, स्थानीय अराध्य को नए अनाज का भोग लगाएंगे। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।