फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को चारों धाम में पहुंचे 1135 तीर्थयात्री

Sat, 25 Jul 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को मौसम खुशगवार रहा। 1135 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री में दर्शन किए। 213 तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड में मत्था टेका।
विज्ञापन


सोनप्रयाग से 252 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुए। जबकि 189 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए। इनमें 45 तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। शनिवार को पुलिस बेस कैंप में बनाई गई ब्रह्मवाटिका में नंदी की मूर्ति स्थापित कर दी गई।

उधर, 233 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए। तीर्थयात्री देश के अंतिम गांव माणा में व्यास गुफा, सरस्वती नदी, शेष नेत्र के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब के दर्शनों को गोविंदघाट से 211 तीर्थयात्री रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचे। 213 तीर्थयात्री हेमकुंड के दर्शन कर अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन


इसके साथ ही 72 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री और 641 यात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। गंगोत्री पहुंचने वाले यात्रियों में अधिकांश कांवड़िए शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें