फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शराब पीकर ड्यूटी करने पर चमोली के पशु चिकित्साधिकारी निलंबित, आदेश जारी

Thu, 15 Dec 2022 07:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

22 नवंबर 2022 को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पशु चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित रहने और शराब पीकर ड्यूटी देने की शिकायत निदेशक पशुपालन से की थी। आरोप लगे थे कि पशु चिकित्साधिकारी दो-तीन महीने में एक बार कार्यालय आकर उपस्थिति दर्ज कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय देवाल में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सावन पंवार को शराब पीकर ड्यूटी करने और कार्यालय में अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

22 नवंबर 2022 को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पशु चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित रहने और शराब पीकर ड्यूटी देने की शिकायत निदेशक पशुपालन से की थी। आरोप लगे थे कि पशु चिकित्साधिकारी दो-तीन महीने में एक बार कार्यालय आकर उपस्थिति दर्ज कर चले जाते हैं।

जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि उन्होंने स्वयं कार्यालय जाकर देखा की वेटनरी डॉक्टर शराब के नशे में है। शिकायत के बाद डॉक्टर का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब का सेवन करने की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सावन पंवार को निलंबित किया। इसके साथ ही निलंबन की अवधि में उन्हें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय चमोली से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें