स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, विभाग में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता, गैर जिम्मेदाराना व्यवहार या सेवा दायित्वों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी प्रतिबद्धता केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा व्यवस्था में भरोसा कायम रखने की भी है। निलंबन के दौरान डॉ. हसन को रुद्रप्रयाग मुख्यालय में संबद्ध किया गया। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष निष्पक्ष, पारदर्शी जांच की जाए।