फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Flowers: विदेशी पर्यटकों को भी भायी फूलों की घाटी...अब तक 243 ने किया दीदार

Sun, 03 Aug 2025 02:06 PM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

इन दिनों फूलों की घाटी अपने सबसे खूबसूरत रूप में है। जुलाई और अगस्त के महीने में यहां सबसे ज्यादा प्रजाति के फूल और वनस्पतियां खिलती हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है। विदेशी पर्यटक भी यहां नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इस साल अब तक यहां 243 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी है। वहीं इस बार कुल पर्यटकों की संख्या में भी पिछले साल के मुकाबले इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इन दिनों फूलों की घाटी अपने सबसे खूबसूरत रूप में है। जुलाई और अगस्त के महीने में यहां सबसे ज्यादा प्रजाति के फूल और वनस्पतियां खिलती हैं। फिलहाल घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं जो हर किसी का मन मोह रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों से ढके प्राकृतिक ढलान एक अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं।

Jyotirmath: हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को होंगे बंद, अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोली गई थी। दो महीनों में यहां 9,443 पर्यटक पहुंच चुके हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 8,751 थी। इस विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। इस साल अब तक 243 विदेशी पर्यटक यहां आ चुके हैं जबकि पिछले साल सिर्फ 112 विदेशी पर्यटक ही आए थे।

फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से विभाग की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल दो महीनों में 17 लाख 61 हजार 50 रुपये की आय हुई थी, जो इस साल बढ़कर 20 लाख 25 हजार 850 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें