फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीबीआई ने चीफ पार्सल सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, सात हजार रुपये मांगने का आरोप

Thu, 08 Dec 2022 10:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजेश पासवान निवासी लालकुआं (रेलवे स्टेशन के पास) ने सीबीआई से शिकायत की थी। पासवान अपने एक साथी के साथ मिलकर गारमेंट्स का व्यापार करते हैं। वह अक्सर अपने सामान को ट्रेन से पार्सल के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते रहते हैं।
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने लालकुआं रेलवे स्टेशन के चीफ पार्सल अफसर को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक गारमेंट्स कारोबारी से दो बार में इस रिश्वत की मांग की थी। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


राजेश पासवान निवासी लालकुआं (रेलवे स्टेशन के पास) ने सीबीआई से शिकायत की थी। पासवान अपने एक साथी के साथ मिलकर गारमेंट्स का व्यापार करते हैं। वह अक्सर अपने सामान को ट्रेन से पार्सल के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली के लिए पार्सल बुक किया था। इसके लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर आरएस तोमर ने उनसे चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कहा था कि वह उनका सामान जल्द से जल्द भिजवा देगा। लेकिन, पासवान ने रिश्वत नहीं दी।

उत्तराखंड: 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द करने वाले एसपी सुबुद्धि की पीसीबी से छुट्टी, आदेश जारी
विज्ञापन


इसके बाद पासवान ने बुधवार को हावड़ा के लिए पार्सल बुक किया। फिर से आरएस तोमर ने तीन हजार रुपये रिश्वत मांगी। आरोप है कि तोमर ने कहा कि वह पिछली बार के भी चार हजार रुपये मिलाकर कुल सात हजार रुपये दे दे। पासवान ने फोन पर की गई सारी बातें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद यह रिकॉर्डिंग सीबीआई को व्हॉट्सएप कर दी।

सीबीआई के जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने बताया कि सीबीआई की देहरादून शाखा ने पासवान की शिकायत पर जांच की तो सारी बातें सच पाई गईं। इसके आधार पर आरएस तोमर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन

रिश्वत लेकर अपने दफ्तर बुलाया
तोमर ने पासवान को बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रिश्वत लेकर अपने दफ्तर में बुलाया था। पासवान के पीछे से ही सीबीआई की टीम पहुंच गई। जैसे ही पासवान ने तोमर को रिश्वत की रकम दी तो सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तोमर को देहरादून लाया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

पहले भी मांगता था रिश्वत 
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पासवान की शिकायत पर जांच के दौरान कई लोगों से बात की गई। पाया गया कि तोमर की आम शोहरत भी ठीक नहीं है। उसने पहले भी कई और लोगों से रिश्वत मांगी है। हालांकि, किसी ने उसे रिश्वत दी और कोई नहीं देता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें