घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें नरेंद्र सिंह गुसाईं की स्थिति नाजुक है। जिला चिकित्सालय पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत जैन ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं घटना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग व जिला प्रशासन कार्मिक के परिवार के साथ खड़ा है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं सीईओ डा. आनंद भारद्वाज, सीएमओ पौड़ी डा. प्रवीण कुमार ने घटना पर संवेदना व्यक्त की।
दो यमकेश्वर व दो नैनीडांडा में हैं सेवारत
कार दुर्घटना में घायल निर्वाचन कार्मिकों में दो यमकेश्वर और दो नैनीडांडा ब्लाक में सेवारत हैं। पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी यमकेश्वर ब्लाक के जनता इंटर कालेज बुधौली में प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि तृतीय मतदान अधिकारी जय सिंह रावत जनता इंटर कालेज बुधौली में कनिष्ठ सहायक हैं।
सुरेंद्र सिंह रावत नैनीडांडा ब्लाक के राप्रावि दिगोली और नरेंद्र सिंह गुसाईं नैनीडांडा के राप्रावि कलखोबिया में सहायक अध्यापक हैं। मृतक रणवीर नेगी भानियावाला, घायल नरेंद्र गुर्साइं विकासनगर, सुरेंद्र सिंह हाथीबड़कला देहरादून व जय सिंह बापूग्राम ऋषिकेश के रहने वाले हैं।