फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: गढ़वाल और कुमाऊं के छह इंजीनियरिंग कॉलेज बनेंगे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस

Wed, 19 Apr 2023 11:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट बैठक में कहा गया कि कैंपस बनने से सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों को राज्य सरकार से वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों में बीओजी पहले की तरह काम करती रहेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के छह इंजीनियरिंग कालेज एवं संस्थानों को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के अधीन कैंपस काॅलेज के रूप में संचालित किया जाएगा। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिली हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: फिर सक्रिय होंगे जिला विकास प्राधिकरण...क्षेत्र घटाया, शुल्क आधा किया

कैबिनेट में आए प्रस्ताव के मुताबिक प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून, डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर, नन्हीं परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़, टीएचडीसी, आईएचईटी नई टिहरी और बौन इंजीनियरिंग काॅलेज उत्तरकाशी को जैसे हैं, जहां है के आधार पर कुछ शर्तों के आधार पर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कैंपस कॉलेज बनाया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में कहा गया कि कैंपस बनने से सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों को राज्य सरकार से वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। सभी स्ववित्त पोषित संस्थानों में बीओजी पहले की तरह काम करती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें