बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। 13 अप्रैल की इस घटना में शिकायत के आधार पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ डालनवाला नंद किशोर भट्ट डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक अब्दुल कादिर निवासी तरली कंडोली राजीवनगर ने बताया कि बीती 13 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उनका भाई कैनाल रोड होते हुए अपने घर कंडोली जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास बहुत तेज गति व लापरवाही से एक बाइक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। भाई को गंभीर चोटें आने के बाद उसे कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।