प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 24 की जगह 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा में होगी। पंचायत चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक होने जा रही है। बैठक में सरकार कुमाऊं मंडल से संबंधित कुछ अहम निर्णय ले सकती है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक के लिए संशोधित आदेश जारी किया। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस बैठक में कई लंबित प्रकरणों भूमि सर्किल रेट, जल नीति सहित कई विभागों की सेवा नियमावलियों के संशोधन पर मुहर लग सकती है।