फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल की बैठक आज, लाए जाएंगे लॉकडाउन से जुड़े कई प्रस्ताव

Wed, 13 May 2020 11:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ग्रीन जोन वाले जिलों में धार्मिक पर्यटन शुरू करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। आज होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।


लॉकडाउन के दौरान शुरू होने वाली आर्थिक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। इन प्रस्तावों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होना तय है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को राज्य के भीतर शुरू करने को लेकर प्रस्ताव

इसी के तहत चारधाम यात्रा को राज्य के भीतर शुरू करने को लेकर प्रस्ताव भेजा जा सकता है।

सरकार यह तय करेगी कि यात्रा को किस स्वरूप में शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए रोजगार गारंटी योजना शुरू करने को मंजूरी मिल सकती है।

मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों के लिए योजना लाने की तैयारी है। शराब कारोबारियों की एक्साइज फीस का मसला भी बैठक में आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें