फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0 : प्रदेश में बढ़ रही प्रवासियों की संख्या, होम क्वारंटीन होने वालों का औसत कम

Wed, 13 May 2020 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में लगभग 14 हजार लोग अब तक किए गए होम क्वारंटीन
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो फैलेगा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड लौट रहे हैं। त्रिवेंद्र सरकार के प्रयासों से अब तक 45 हजार प्रवासी उत्तराखंड लाए गए हैं। लेकिन इनमें से होम क्वारंटीन होने वाले लोगों की संख्या कम है।
विज्ञापन


Lockdown: अब तक 50 हजार प्रवासी पहुंच चुके उत्तराखंड, आज भी बेंगलुरू से हरिद्वार पहुंचेगी ट्रेन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 14 हजार लोग होम क्वारंटीन हुए है। जो कि आने वाले प्रवासियों का करीब 31 फीसदी है।


यदि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया और मेडिकल जांच में ढील बरती गई। तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 21 अप्रैल 2020 तक प्रदेश में 63 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

14 हजार लोग ही होम क्वारंटीन

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों में यदि कोई संदिग्ध लक्षण नहीं दिखाई देता है, तो भी एहतियात के तौर पर 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना है। लेकिन प्रदेश में हाल ही में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से प्रवासियों को उत्तराखंड लगाया गया है।


इनमें से करीब 14 हजार लोग ही होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की प्रदेश की सीमा पर चेकिंग की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उनका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

निजी लैब की जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

अपर सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आ रहे लोगों को होम और संस्थागत क्वारंटीन कर रहे हैं।

प्रदेश की एक मात्र निजी पैथोलॉजी लैब में अभी तक एक भी सैंपल में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। प्रदेश में अब तक 10471 सैंपलों की जांच की गई। इसमें निजी पैथोलॉजी लैब में 731 सैंपल जांचे गए।


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने कहा कि पंजीकृत प्राइवेट डॉक्टर अपने पर्चे में जांच की सलाह दे सकता है। निजी लैब में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों की सलाह पर ही कोरोना सैंपल की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें