प्रदेश में विभिन्न वर्गों को राहत देने से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजनमाताओं के साथ अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी शामिल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल 27 नवंबर को होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर मुहर लगेगी। प्रदेश सरकार ने एक दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यर्ता, सहायिकाओं, आशा, भोजनमाता व अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कैबिनेट में इन घोषणाओं के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
इसके अलावा बैणी-भुली योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन देने, छोटे किसानों व बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाला सरचार्ज माफ करने पर निर्णय हो सकता है।