फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार; सुगबुगाहट के बीच विधायकों की दून से दिल्ली तक दौड़, एक बार फिर सीएम से मिले

Wed, 27 Aug 2025 07:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कई विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। मंत्रिमंडल में शामिल होने की ख्वाहिश के चलते इससे पहले उत्तराखंड के कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट की थी।

विज्ञापन
सीएम से मिले विधायक - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच एक बार फिर विधायकों ने दून से लेकर दिल्ली तक दौड़ शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व से विधायक मिलकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

मंगलवार को सीएम धामी से मिलने वाले विधायकों का तांता लगा रहा। रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने मुलाकात की। सोमवार को भी कई विधायक सीएम धामी से मिले थे। उधर, देहरादून के रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कांग्रेस का राजभवन कूच: बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारे, हरक सिंह में दिखा जोश, हिरासत में लिए 150 कार्यकर्ता

पार्टी के कई विधायक अलग-अलग स्तर से मंत्रिमंडल में शामिल होने की ख्वाहिश को पूरा करने की कवायद में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मंत्रिमंडल में फिलहाल सीएम धामी को मिलाकर छह मंत्री हैं। 11 में से पांच मंत्री पद खाली हैं। लगातार इन्हें भरने को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं। हाल ही में भराड़ीसैंण सत्र के दौरान विपक्ष ने भी अपने विरोध में इस मुद्दे को शामिल किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें