फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Expansion: बहुगुणा के बाद धामी ने बनाया रिकॉर्ड, आखिर पांच साल बाद बना ली अपनी पूरी टीम

Sat, 21 Mar 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 12 सदस्यों की पूरी सरकार का यह रिकॉर्ड 2012 में विजय बहुगुणा के बाद अब दो बार पुष्कर सिंह धामी के नाम हो गया है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम उठापटक, चर्चाओं, अफवाहों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच साल बाद फिर अपनी टीम बना ली है। प्रदेश में निर्वाचित सरकारों में अब तक पूरे 11 कैबिनेट मंत्री बनाने का यह रिकॉर्ड विजय बहुगुणा के बाद धामी के नाम हो गया है। खास बात ये है कि सीएम धामी दो बार भरपूर कैबिनेट बनाने में कामयाब हुए।

विज्ञापन


प्रदेश में पहले निर्वाचित सरकार एनडी तिवारी की थी, जिसमें नौ कैबिनेट मंत्री थे। इसके बाद बीसी खंडूरी की पहली सरकार में नौ, निशंक सरकार में सात, खंडूरी की दूसरी सरकार में छह, विजय बहुगुणा सरकार में 11, हरीश रावत सरकार में नौ, त्रिवेंद्र सरकार में छह और तीरथ सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री बने। मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 12 सदस्यों की पूरी सरकार का यह रिकॉर्ड 2012 में विजय बहुगुणा के बाद अब दो बार पुष्कर सिंह धामी के नाम हो गया है। धामी-1 सरकार में भी 11 कैबिनेट मंत्री थे और धामी-2 सरकार वैसे तो आठ कैबिनेट मंत्रियों से शुरू हुई थी, लेकिन अब पूरी टीम-11 हो गई है।

Cabinet Expansion: इन नेताओं का बहुमत, 12 में से सात मंत्री ऐसे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

विज्ञापन

किस सरकार में कितने कैबिनेट मंत्री रहे

1- नारायण दत्त तिवारी सरकार (वर्ष 2002-2007) में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में 9 मंत्री थे। इनमें इंदिरा हृदयेश, नरेंद्र सिंह भंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, तेजपाल सिंह रावत, महेंद्र सिंह माहरा, प्रीतम सिंह, नवप्रभात और गोविंद सिंह कुंजवाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अमृता रावत और साधुराम राज्यमंत्री थे।

2- भुवन चंद्र खंडूरी सरकार (वर्ष 2007-2009) में मुख्यमंत्री के अलावा 9 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें प्रकाश पंत, रमेश पोखरियाल निशंक, मातबर सिंह कंडारी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक और राजेंद्र भंडारी के नाम शामिल हैं।

3- रमेश पोखरियाल निशंक सरकार (वर्ष 2009-2011) में मुख्यमंत्री के अलावा 7 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें मातबर सिंह कंडारी, प्रकाश पंत, दिवाकर भट्ट, मदन कौशिक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, बिशन सिंह चुफाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा चार राज्यमंत्री विजया बड़थ्वाल, गोविंद सिंह बिष्ट, खजान दास, बलवंत सिंह भौर्याल थे।

4- भुवन चंद्र खंडूरी सरकार 2 (वर्ष 2011-2012) में मुख्यमंत्री के अलावा 6 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें मातबर सिंह कंडारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, प्रकाश पंत, दिवाकर भट्ट, राजेंद्र भंडारी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 4 राज्यमंत्री विजय बड़थ्वाल, गोविंद सिंह बिष्ट, खजान दास, बलवंत सिंह भौर्याल थे।

5- विजय बहुगुणा सरकार (वर्ष 2012-2014) में सीएम के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, अमृता रावत, हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम सिंह पंवार, हरीश चंद्र दुर्गापाल, सुरेंद्र राकेश के नाम शामिल हैं।

6- हरीश रावत सरकार (वर्ष 2014-2017) में सीएम के अलावा 9 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, सूरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, दिनेश धनै, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम पंवार, हरीशचंद्र दुर्गापाल के नाम शामिल हैं।

7- त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार (वर्ष 2017–2021) में सीएम के अलावा 6 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दो राज्यमंत्री धन सिंह रावत और रेखा आर्य थे।

8- तीरथ सिंह रावत सरकार (वर्ष 2021) में सीएम के अलावा 8 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद राज्यमंत्री थे।

9- पुष्कर सिंह धामी सरकार-1 (जुलाई 21- मार्च 22) में 11 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद के नाम शामिल हैं।

10- पुष्कर सिंह धामी सरकार-2 (23 मार्च 2022 से) में शुरू में 8 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन रामदास थे। इनमें से चंदन रामदास का निधन होने, प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद संख्या छह रह गई थी। अब पूरी 11 हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें