फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decision: उत्तराखंड के 603 प्राथमिक, 76 उच्च प्राथमिक बनेंगे क्लस्टर उत्कृष्ट विद्यालय, प्रस्ताव पास

Tue, 18 Apr 2023 10:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Cabinet Decision: क्लस्टर उत्कृष्ट स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 603 प्राथमिक और 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लस्टर उत्कृष्ट विद्यालय बनेंगे। इसके प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। पांच किलोमीटर की सीमा में आने वाले इन स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


क्लस्टर उत्कृष्ट स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। क्लस्टर स्कूल को छोड़कर अन्य आस पास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Uttarakhand Cabinet:  एनएच और स्टेट हाईवे के किनारे भवन निर्माण के लिए नक्शा अनिवार्य, पढ़ें अन्य फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए छात्र-छात्राओं को तय धनराशि दी जाएगी। छात्र-छात्राओं के स्कूल में आने जाने की व्यवस्था तय करने के लिए जनपद स्तर पर संबंधित जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी। जो क्लस्टर स्कूलों में आसपास के स्कूलों से आने वाले छात्र-छात्राओं के एस्कार्ट की सुविधा सुनिश्चित करेगी। जबकि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी छात्र-छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट की स्थानीय व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें