फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: टिहरी में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी मामले की जांच CBCID को, दरोगा पर लगा है आरोप

Tue, 18 Apr 2023 03:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीबीसीआईडी के एसपी लोकजीत सिंह ने बताया कि जनवरी में टिहरी जिले की एक महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी के मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। कांस्टेबल ने एक थाने के दरोगा पर आरोप लगाया था। पिछले दिनों शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


सीबीसीआईडी के एसपी लोकजीत सिंह ने बताया कि जनवरी में टिहरी जिले की एक महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने फरवरी 2023 में दरोगा के खिलाफ जांच बैठाते हुए उसे हरिद्वार संबद्ध कर दिया था।

सीओ चंबा की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और दरोगा को निलंबित कर दिया गया। साथ ही मार्च में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है। निरीक्षक उर्मिला बडोला इसकी जांच कर रही हैं। जांच के दौरान जो तथ्य आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें