फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला...सेब और नाशपाती के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी, अब इतना हुआ

Wed, 11 Dec 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि राज्य के सेब एवं नाशपाती फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने सेब और नाशपाती के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस साल एक रुपये की बढ़ोतरी की है। सी ग्रेड सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 13 प्रतिकिलो और नाशपाती का सात रुपये प्रतिकिलो घोषित किया गया है। वहीं, भविष्य में वित्त की सहमति से विभाग न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि राज्य के सेब एवं नाशपाती फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। निर्णय लिया गया कि वर्ष 2024-25 में उत्पादित सी ग्रेड सेब फल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 13 रुपये और नाशपाती (गोला) का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात रुपये तय किया गया है।

उत्तराखंड: कैबिनेट में आए 22 प्रस्ताव, आवास नीति को मंजूरी, बिजली उपभोक्ताओं को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में सी ग्रेड सेब, नाशपाती (गोला), माल्टा, गलगल, पहाड़ी नीबू आदि का न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण वित्त विभाग की सहमति से प्रशासकीय विभाग करेगा। बताया गया कि मुख्यमंत्री 18 अक्तूबर 2024 को विचलन के माध्यम से इसके प्रस्ताव पर अनुमोदन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें