विवि के लिए 35 एकड़ वन भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई
खेल विवि के लिए 35 एकड़ अतिरिक्त वन भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही, जिसमें एथलेटिक्स स्टेडियम, प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, ऑडिटोरियम आदि का निर्माण किया जाएगा, जबकि यहां पहले से 35 एकड़ भूमि में क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, हॉकी एस्ट्रोटर्फ और स्वीमिंग पुल बना हुआ है।
तीन सौ करोड़ का आएगा व्ययभार
खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 300 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय विधेयक में उच्च शिक्षा समेत कई विभागों की ओर से दिए गए सुझावों को शामिल किया गया है।
उत्तराखंड जल्द ही देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जिसका अपना खेल विश्वविद्यालय होगा। इसकी स्थापना से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को एक नया मंच मिलेगा।
- रेखा आर्य, खेल मंत्री