स्टार्ट अप नीति को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने स्टार्ट अप नीति-2018 को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत 500 नये स्टार्ट-अप का विकास करने की योजना बनाई गई है। स्टार्ट अप नीति के अंतर्गत कृषि, स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी, शिक्षा क्षेत्र, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, आयुर्वेद क्षेत्र के उद्यमियों को फोकस एरिया के रूप में लाभान्वित किया जाएगा।
स्टार्ट अप काउंसिल द्वारा चुने गए सामान्य श्रेणी के स्टार्ट अप के लिए 10 हजार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग के लिए 15 हजार रुपये का भत्ता एक साल तक दिया जाएगा। नए उत्पादों की मार्केटिंग और पेटेंट करने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
दिव्यांगों को प्रमोशन में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
मंत्रिमंडल ने दिव्यांगों को समूह क, ख, ग और घ के पदों पर पदोन्नति में चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी। कैबिनेट नैनीताल जनपद के लालकुआं में सरकारी जमीन पर काबिज वर्ग-3 और वर्ग चार के कब्जाधारकों को पट्टा फ्री होल्ड कराने के लिए एक साल की और समय सीमा दे दी है।
निकायों में शामिल नए क्षेत्र होंगे चकाचक
मंत्रिपरिषद ने 92 नगर निकायों में शामिल नए क्षेत्रों में अवस्थापना विकास को लेकर चर्चा की। तय हुआ कि चुनाव से पूर्व इन क्षेत्रों में पेयजल, सफाई, कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क, लिंक रोड निर्माण से जुड़े कार्य युद्धस्तर पर कराए जाएंगे।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
-एनएच-87 के चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई से 20.22 करोड़ का प्रीमियम नहीं लेगी प्रदेश सरकार
-पशुपालन विभाग में स्नातक सहायक की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होगी
-देहरादून में बन रहे महिला आश्रम का नक्शा स्वीकृत करने के लिए 2.13 लाख की छूट
-पेयजल निगम की वार्षिक लेखा को विधानसभा में रखे जाने की अनुमति
-पूर्ति निरीक्षकों की सेवा नियमावली में बदलाव
-निजी सुरक्षा एजेंसी नियमावली-2018 को मंजूरी
-हेल्थ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की गवर्निंग बॉडी को मंजूरी
-महाधिवक्ता कार्यालय के अधिष्ठान के पुनर्गठन को मंजूरी
-आवास नीति की नियमावली को मंजूरी
-केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के लिए 420.15 वर्ग मीटर जमीन होगी अधिग्रहित
-देहरादून के पुरानी जेल परिसर में बन रहे न्याय भवन में चैंबर बनाने के लिए एक एकड़ भूमि दिए जाने को मंजूरी
-वर्ग-चार और वर्ग-3 की जमीन को फ्री होल्ड कराने के लिए कब्जाधारकों को मिलेगा छह माह का वक्