फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कैबिनेट: चारधाम और पर्यटन सेक्टर को 197.85 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की सौगात

Tue, 27 Jul 2021 08:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस राहत पैकेज की घोषणा पूर्व में की थी। इसके बाद आज वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने कोविडकाल में प्रभावित हुए चारधाम और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े व्यवसायियों के लिए 197.85 करोड़ के राहत पैकेज प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस राहत पैकेज की घोषणा पूर्व में की थी। प्रस्ताव में कुछ नई व्यवसायियों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कैबिनेट का फैसला, प्रदेश में दो अगस्त से खुलेंगे कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल

नैनीताल के बोट संचालकों को मिलेंगे 10 हजार
नैनीताल जिले के नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एवं सड़ियाताल में पंजीकृत कुल 549 बोट संचालकों को 10,000 रुपये की दर से आर्थिक सहायता की जाएगी। नैनीझील बोट नवीनीकरण शुल्क में 671 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक दलों को दो हजार रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन धनराशि पांच माह तक दी जाएगी। ट्रैकिंग एवं पीक फीस पर छूट की जाएगी। नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एंव सड़ियाताल बोट नवीनीकरण के लिए 329 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट दी जाएगी। वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के लिए ऋण पर छह माह के लिए ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता की जाएगी।

विज्ञापन

ये है पैकेज

- पंजीकृत पर्यटन गतिविधियों के संचालन से जुड़े लोगों को छह महीने तक दो हजार प्रतिमाह मिलेंगे।
- 655 पंजीकृत टुअर ऑपरेटरों व एंडवेंचर टूर आपरेटरों को 10 हजार की दर से आर्थिक सहायता।
- 630 रीवर गाइड्स को 10 हजार की दर से सहायत।
- टिहरी झील के पंजीकृत 93 बोट संचालकों को 10 हजार की सहायता।
- पंजीकृत व लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में छूट।
- पंजीकृत राफ्टिंग, एयरोस्पोर्टर्स प्रदाताओं को लाइसेंस में छूट।
- टिहरी झील के 98 बोट संचालकों को नवीनीकरण शुल्क में छूट।
- सार्वजनिक बसों के चालक, परिचालक व क्लीनर को छह माह तक हर महीने 2000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें