फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी बड़ी राहत, अब घर बनाने को मिलेंगे एक लाख तीस हजार रुपये

Thu, 13 Oct 2022 04:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब अटल आवास योजना के तहत दी जानी वाली धनराशि को प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर दिया जाएगा। इसके तहत एससी, एसटी वर्ग के ऐसे लोगों को जिनकी वार्षिक आय 32 हजार रुपये से कम हो, अटल आवास योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 38 हजार पांच सौ रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन
पैसा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को प्रदेश मंत्रिमंडल ने बड़ी राहत दी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अटल आवास योजना के तहत दी जानी वाली धनराशि में वृद्धि की गई है। अब पहले के मुकाबले पर्वतीय क्षेत्रों में 95 हजार और मैदानी क्षेत्रों में 85 हजार रुपये अधिक धनराशि दी जाएगी। इसके वार्षिक आय की सीमा को भी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अब अटल आवास योजना के तहत दी जानी वाली धनराशि को प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर दिया जाएगा। इसके तहत एससी, एसटी वर्ग के ऐसे लोगों को जिनकी वार्षिक आय 32 हजार रुपये से कम हो, अटल आवास योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 38 हजार पांच सौ रुपये दिए जाते थे।

ये भी पढ़ें...काशीपुर बवाल: मासूमों से छिना मां का आंचल, पति की जुबां से निकला- 'मेरी आंखों के सामने तोड़ दिया उसने दम'
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे अब बढ़ाकर एक लाख 30 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह से मैदानी क्षेत्रों में अभी तक 35 हजार रुपये दिए जाते थे, इसे बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपये कर दिया गया है। इस वर्ग के लोगों की वार्षिक आय को 32 हजार रुपये से बढ़ाकर 48 हजार रुपये कर दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें