फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: बेसहारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता, 75 फीसदी होगी सब्सिडी

Mon, 03 Mar 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि योजना के तहत महिला पात्र या लाभार्थियों को अपने पास से सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही व्यवसाय में लगाना होगा, 75 फीसदी उन्हें अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी मिलने से राज्य की बेसहारा महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी।

विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि योजना के तहत महिला पात्र या लाभार्थियों को अपने पास से सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही व्यवसाय में लगाना होगा, 75 फीसदी उन्हें अनुदान मिलेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द इसका शासनादेश (जीओ) जारी किया जाएगा। मंत्री आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत कम से कम दो हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Uttarakhand Cabinet: राज्य कर्मचारियों को पदोन्नति में छूट, यूपीएस भी होगी लागू, कई योजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने की पहले से कई योजनाएं विद्यमान है लेकिन एकल महिलाओं पर केंद्रित कोई सहायता योजना अभी तक नहीं थी, जबकि इन महिलाओं को सशक्त किए जाने की सबसे ज्यादा जरूरत है इसलिए एकल महिलाओं के लिए विशेष योजना तैयार और मंजूर की गई है। इसके जरिए सरकार ने प्रदेश की बहनों को महिला दिवस का अग्रिम तोहफा दिया है।
- रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें