जमरानी बांध परियोजना को पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है। परियोजना से न सिर्फ डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई युक्त पानी मिलेगा, बल्कि हल्द्वानी शहर की पेयजल आपूर्ति और 63 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन भी होगा।
सुनवाई की प्रक्रिया जारी, अंतिम प्रकाशन शीघ्र
जमरानी बांध परियोजना के तहत इन दिनों पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन के लिए आपत्तियां मांगी गईं थीं, जिसे अप्रैल माह में प्रकाशित किया गया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन नैनीताल के स्तर पर आपत्तियाें का निस्तारण किया जा रहा है। सभी आपत्तियों पर सुनवाई के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मुआवजा और जमीन बंटवारे आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।