फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैबिनेट की मंजूरी, आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए शीतकाल में शुरू होगी हेली सेवा

Thu, 13 Feb 2025 12:12 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा की थी।
विज्ञापन
हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए शीतकाल में पहली बार हेली सेवा संचालित की जाएगी। रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नवंबर माह में एमआई-17 हेलिकॉप्टर से सेवा शुरू की जाएगी। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा की थी। इसके बाद इस यात्रा को एक पहचान मिली। यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने तीर्थ यात्रियों के लिए पांच से छह दिन का विशेष यात्रा पैकेज शुरू किया था।

National Games: उत्तराखंड की बेटी अंकिता ने रफ्तार संग बढ़ाई पदकों की संख्या, 5000 मीटर दौड़ में भी जीता सोना

इसमें ठहरने व खाने की व्यवस्था के हेलिकॉप्टर से दर्शन कराए थे। अब प्रदेश सरकार ने शीतकाल में आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन के लिए हेली सेवा को मंजूरी दे दी है। रुद्राक्ष एविएशन की ओर से 90 दिन एमआई-17 हेलिकॉप्टर से हेली सेवा संचालित की जाएगी। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें