दोनों बैठकों में शिरकत करने के लिए सचिवालय से अपर मुख्य सचिवों व सचिवों ने कूच कर लिया। सरकार के कुछ मंत्री भी पौड़ी के लिए रवाना हो गए। राजधानी से बाहर त्रिवेंद्र सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है।
पहली बैठक त्रिवेंद्र सरकार ने टिहरी झील में की मरिना बोट पर की गई थी। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार में, विजय बहुगुणा गैरसैंण में और हरीश रावत हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट की बैठकें कर चुके हैं।