इन जिलों में इतनी ग्राम पंचायतों का नहीं हुआ गठन
ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने से देहरादून में 117, पौड़ी गढ़वाल में 819, उत्तरकाशी में 303, अल्मोड़ा में 925, पिथौरागढ़ में 378, चमोली में 448, नैनीताल में 330, ऊधमसिंह नगर में 98, टिहरी गढ़वाल में 680, बागेश्वर में 272, चंपावत में 265 और रुद्रप्रयाग जिले में 208 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे; शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर जोर, 20 लाख परिवारों तक पहुंचेगा संघ
इस वजह से नहीं हुआ ग्राम पंचायतों का गठन
पंचायती राज विभाग के मुताबिक नामांकन न होने, कोरम का अभाव, नाम निर्देशन पत्र जमा न होने, चुनाव उच्चतम न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहने, दो तिहाई सदस्यों के निर्वाचित न होने की वजह से ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। हालांकि इन पंचायतों में ग्राम प्रधान निर्वाचित हैं।