फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ में बर्फबारी का दून में असर, चार डिग्री गिरा पारा; आज राहत के आसार

Wed, 08 Oct 2025 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: दून में 2.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर आज प्रदेश भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में देखने को मिला। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

विज्ञापन


तड़के सुबह शहर भर में हुई बारिश का असर दोपहर तक देखने को मिला। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो दून में 2.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर आज प्रदेश भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Snowfall: बदरी-केदार में हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में भी जमी दो फीट बर्फ, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें
विज्ञापन


विज्ञापन

30 साल बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी
इस बार समय से पहले बर्फबारी होने से सीमांत क्षेत्र के गांव बर्फ से ढक गए हैं। ऐसे फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। करीब 30 साल बाद ऐसा हुआ है जब अक्तूबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई है। नीती घाटी के गमशाली, फरकिया, द्रोणागिरी, बाम्पा, मलारी सहित घाटी के अन्य गांवों में जमकर बर्फ गिरी है। नीती घाटी में खेतों में अनाज नहीं निकाला गया है। ऐसे में बर्फबारी से फसल को नुकसान होने की आशंका है। माणा और नीती की अग्रिम चौकियां बर्फ से ढक चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें