भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राजेंद्र भंडारी का राजनीति में लंबा अनुभव है। वे विधायक चुनकर आते हैं तो जनता को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में आज जो भी विकास हुआ है, वह राजेंद्र भंडारी के प्रयासों से संभव हो पाया है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, महामंत्री कुलदीप वर्मा, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, प्रेम बल्लभ भट्ट आदि मौजूद रहे।