उत्तराखंड की जिन तीन विधानसभाओं में उपचुनाव हुए हैं वहां के मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान घट रहा है।
करीब ढाई महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में जितने मतदाता घरों से निकलकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे इस चुनाव में नहीं दिखे।
इतना ही नहीं अगर बात 2012 के विधानसभा चुनाव की ही करें तो भी मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है। डोईवाला, धारचूला व सोमेश्वर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में 51.66 प्रतिशत वोट पड़े।
वोटर ने 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। हालांकि छह बजे बाद भी कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारे लगी रही।