फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गैरसैंण में होली के बाद हो सकता है बजट सत्र, विधानसभा सचिवालय ने शुरू की तैयारियां

Fri, 30 Jan 2026 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट ने बजट सत्र का स्थान व तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में कराने मंशा स्पष्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
गैरसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मार्च में होली के बाद बजट सत्र हो सकता है। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद ही सरकार राज्य बजट को अंतिम रूप देगी। विधानसभा सचिवालय ने भी बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि सरकार की ओर से सत्र की तिथि घोषित करनी बाकी है।

विज्ञापन


कैबिनेट ने बजट सत्र का स्थान व तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में कराने मंशा स्पष्ट कर चुके हैं। अब तिथि घोषित होनी बाकी है।

Uttarakhand: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश होना है। केंद्रीय बजट के आधार पर प्रदेश सरकार आगामी बजट 2026-27 को अंतिम रूप देगी। होली पर्व के बाद सरकार गैरसैंण में बजट सत्र कर सकती है। वर्तमान में वित्त विभाग की ओर से विभागाें की ओर से बजट मांग के प्रस्ताव का परीक्षण कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें