फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बजट सत्र: ई-विधानसभा की शुरूआत, टैबलेट ने बढ़ाई शोभा, पर लॉग इन से आगे नहीं बढ़ पाए विधायक

Tue, 18 Feb 2025 09:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand budget session 2025: उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन(ई-नेवा) के तहत ई-विधानसभा में बजट सत्र संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पहली बार ई-विधानसभा की शुरूआत हो गई है। यह नई व्यवस्था विधायकों के लिए चुनौती से कम नहीं है। सदन में प्रत्येक विधायक के टेबल पर टैबलेट ने शोभा बढ़ाई। लेकिन विधायक लॉग इन से आगे नहीं बढ़ पाए। टैबलेट पर राज्यपाल का अभिभाषण देखने के बजाए सभी विधायकों ने हार्ड कॉपी में ज्यादा रुचि दिखाई।

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन(ई-नेवा) के तहत ई-विधानसभा में बजट सत्र संचालित किया जा रहा है। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विधायक टेबल में लगे टैबलेट चलाने का प्रयास करने लग गए थे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के दिशानिर्देश पर विधायकों को टैबलेट चलाने में सहयोग के लिए आईटीडीए के दो अधिकारियों को तैनात किया गया था।
 

उत्तराखंड बजट सत्र: एक घंटे के अभिभाषण में 43 विभागों की योजनाओं का जिक्र, विपक्ष का हंगामा, किया वॉकआउट
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विधायकों को लॉग इन आईडी व पासवर्ड भी पता नहीं था। इस पर अधिकारियों ने विधायकों को टैबलेट चलाने में सहयोग किया। लेकिन लॉग इन से आगे नहीं बढ़ पाए। सदन में वितरित की गई हार्ड कॉपी से विधायकों ने अभिभाषण को पढ़ने में ज्यादा रुचि दिखाई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि ई-विधानसभा की अभी शुरूआत है। जिससे पूर्ण रूप से सत्र को पेपरलैस करना संभव नहीं है। विधायकों को ई-विधान एप्लीकेशन की जानकारी देने के लिए विधानसभा परिसर में सुबह एक घंटे का प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। शुरूआत में टैबलेट पर एजेड़ा, प्रश्न उपलब्ध कराई जा रही है। डिजिटल प्रक्रिया से संसदीय प्रणाली में सुधार होने के साथ पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें