शायद उन्होंने शराब पी रखी थी : अग्रवाल
मुझे लगता है कि शायद उन्होंने शराब पी रखी थी, वह ऐसी स्थिति में आए और मुख्यमंत्री और सरकार को गाली दी। चोर-चोर शब्द बोला। यह असंसदीय भाषा है। जिस प्रकार से उंगली दिखाकर और आंखे दिखाकर उन्होंने व्यवहार किया, वह मुझे अच्छा नहीं लगा। फिर वह तू-तड़ाक पर आ गए। मैंने इसका विरोध किया कि यह शोभा नहीं देता है।
- प्रेमचंद अग्रवाल, संसदीय कार्यमंत्री
मेरा मेडिकल चेकअप करा लो : बिष्ट
मैं तो कह रहा हूं कि यदि वह ऐसी बात करते हैं तो मेरा मेडिकल चेकअप करा लो। सदन में हम विपक्ष के लोग हैं, विपक्ष की ही तो बात करेंगे। आप भाषण पढ़े जा रहे हो, उत्तराखंड के अंदर आपने किया क्या है? हमसे कह रहे हो, चलो-चलो बाहर। मंत्री हैं तो अपने लिए हैं। अगर कोई ऐसी बात हमें बोलेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
- मदन बिष्ट, कांग्रेस विधायक