फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget Session 2024: चार दिन में 28 घंटे 25 मिनट चली सदन की कार्यवाही, ये विधेयक हुए पारित

Thu, 29 Feb 2024 10:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Budget Session 2024: विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को सुचारू रूप से संचालित करते हुए पीठ से बिना उठे रिकॉर्ड आठ घंटे 30 मिनट तक सत्र का लगातार संचालन किया।
विज्ञापन
सीएम धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा में चार दिन के बजट सत्र में सदन की कार्यवाही 28 घंटे 25 मिनट चली। सदन में कुल 304 प्राप्त प्रश्नों में 104 के उत्तर मिले। जबकि विनियोग विधेयक समेत कुल छह विधेयक पारित किए गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सदन में बजट पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र को अनिश्चितकाल के स्थगित करने की घोषणा की। सत्र के दौरान कुल 304 अल्पसूचित, तारांकित, अतारांकित प्राप्त हुए। जिसमें 104 का जवाब दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को सुचारू रूप से संचालित करते हुए पीठ से बिना उठे रिकॉर्ड आठ घंटे 30 मिनट तक सत्र का लगातार संचालन किया। स्पीकर ने सत्र व्यवस्थित रूप से संचालन में सहयोग के लिए पक्ष -विपक्ष का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session: हंगामे के बीच 89 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पास, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विज्ञापन

ये विधेयक हुए पारित

  • उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण संशोधन विधेयक-2024
  • उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक-2024
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम संशोधन विधेयक
  • उत्तराखंड पंचायतीराज संशोधन विधेयक-2024
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2024
  • विनियोग विधेयक-2024
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें