फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बजट सत्र: विधायक पहुंचे नहीं, हो गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, धामी और जीना नाराज

Mon, 02 Mar 2020 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण (भराड़ीसैंण)

सार

  • धारचूला विधायक धामी नाराज, बैठक दोबारा करने का फैसला 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हरीश धामी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सत्र से ठीक पहले हुई कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नहीं पहुंच पाए। वहीं, धारचूला विधायक हरीश धामी एक बार फिर नाराज हो गए। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश  ने बजट सत्र शुरू होने से पहले ही भराड़ीसैंण में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी। शाम चार बजे हुई इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, धारचूला विधायक हरीश धामी नहीं पहुंच पाए।

कई विधायकों के न पहुंचने पर कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक एक बार फिर करने का फैसला किया है। इसके उलट धारचूला विधायक हरीश धामी एक बार फिर नाराज हो गए। धामी का आरोप है कि उन्हें बैठक की कोई सूचना नहीं दी गई। 

विज्ञापन

राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेगी कांग्रेस

धामी के मुताबिक चार दिन पहले उन्हें बैठक के बारे में बताया गया था, लेकिन बैठक भराड़ीसैंण में होगी। इसकी जानकारी नहीं दी गई। कांग्रेस विधायक मनोज रावत सत्र में शामिल होने के लिए साइकिल से पहुंचे।

इससे उन्हें समय लगा और वो भी बैठक में शामिल नहीं हो पाए। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता करन महरा ने बताया कि विधायक दल की बैठक दोबारा से होगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ये तय किया गया कि सत्र को बढ़ाने के लिए सरकार पर पूरा दबाव बनाया जाएगा। 

कांग्रेस राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बजट के लिए सत्र की अवधि कम है। कार्यमंत्रणा की बैठक में कांग्रेस ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने का भी फैसला लिया। विधायक दल का मानना है कि राज्यपाल की ओर से सरकार की नीतियों को ही सदन में रखा जाएगा और कांग्रेस इन नीतियों से कतई सहमत नहीं है।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं पर भड़के सल्ट विधायक जीना

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सोमवार को देर शाम पहुंचे सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना व्यवस्थाओं को लेकर नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि जीना देर शाम भराड़ीसैंण पहुंचे और अपने कमरे में गए। कमरे में बिस्तर पर खाना गिरा हुआ था और बिस्तर की चादर भी नहीं बदली थी।

इस बात को लेकर जीना नाराज हो गए। जीना की नाराजगी की भनक लगने पर विधानसभा की व्यवस्था देख रहे अधिकारियों ने कमरे को ठीक करवाया। इसके साथ ही यह बात भी तेजी से फैली कि जीना इतने गुस्से में थे कि व्यवस्था करने वाले कर्मियों पर गुस्सा उतार दिया।

इसी के साथ धारचूला विधायक हरीश धामी की नाराजगी का मामला सामने आया। बताया गया कि जीना के साथ धामी ने भी हंगामा किया। हालांकि भराड़ीसैंण में मौजूद विधायकों ने इसकी पुष्टि नहीं की। एक विधायक के मुताबिक हरीश धामी लगातार कांग्रेस विधायकों के साथ बैठे रहे और जीना भी नाराजगी जता कर चुप हो गए थे। सूत्रों का कहना है कि सरकार से तबज्जो न मिलने के कारण जीना पहले से ही नाराज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें